रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नडडा का राजधानी में आगमन हुआ। इस दौरान माना विमानतल पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदडा ने दिल्ली वापसी पर उनका दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। श्री नड्डा ने श्री मूंदड़ा से उनका हालचाल पूछा और परिवार के बारे में भी बात की ।