अर्जुन सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित 

सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि अर्जुन सिंह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हर अवसर पर पूर्ण सम्मान देते थे

इन्दौर। अर्जुन सिंह विचार मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व राज्यपाल अर्जुन सिंह की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि अर्जुन सिंह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हर अवसर पर पूर्ण सम्मान देते थे। अर्जुन सिंह ने इंदौर में 200 गरीब बस्तियों के निवासियों को स्थाई पट्टे एवं एक बत्ती कनेक्शन प्रदान किया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि अर्जुन सिंह ने इंदौर को आईआईटी आईआईएम की सौगात देकर इंदौर को एजुकेशन हब बनाया जिसके कारण लाखों लोगों को रोजगार मिला। इस अवसर पर आयडीए के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि अर्जुन सिंह सच्चे एवं कट्टर समाजवादी थे। जो काम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु नहीं कर पाए वह काम अर्जुन सिंह ने रिक्शा चालकों को मालिकाना हक प्रदान किया। तेंदूपत्ता मजदूरों को सहकारिता के माध्यम से लाभ में हिस्सेदारी प्रदान की सभा को सेवा दल अध्यक्ष मुकेश यादव कांग्रेस नेता ओम वर्मा महमूद कुरैशी एवं विकास जोशी और मुकेश ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह विचार मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर ने किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *