तीन दिवसीय गीता रहस्य प्रवचनमाला…

शान्ति सरोवर में 3 जून से गीता ज्ञान महोत्सव

रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग पर स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में 3 से 5 जून तक तीन दिवसीय गीता ज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया है। जिसमें प्रतिदिन शाम को 6.00 से 8.00 बजे तक ”श्रीमद् भगवद् गीता का सार-खुशहाल जीवन का आधार” विषय पर व्याख्यान होगा।

यह जानकारी देते हुए रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बतलाया कि गीता रहस्य प्रवचनमाला में व्याख्यान देने के लिए कर्नाटक से ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी रायपुर आ चुकी हैं। अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त तनाव प्रबन्धन एवं व्यक्तित्व विकास विशेषज्ञा वीणा दीदी ने गीता ज्ञान के माध्यम से भारतीय जीवन दर्शन का प्रवचनों द्वारा देश-विदेश में व्यापक प्रचार और प्रसार किया है जो कि दुनिया में अपने तरह का अनूठा प्रयास है।

ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने आगे बतलाया कि 3 जून को शाम को 6.00 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव और विधायक अनुज शर्मा होंगे।

सविता दीदी ने बतलाया कि ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी को अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि होने के कारण ब्रह्माकुमारी संस्थान में समर्पित हैं। आपने भारतीय दर्शन का गहन अध्ययन किया है। आपके श्रीमुख से गीता की सारगर्भित व्याख्या सुनना बहुत ही सुखद अनुभव होता है। आपके व्याख्यान पीस ऑफ माइण्ड चैनल पर निरन्तर प्रसारित होते ही रहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *