भोपाल। राजधानी में कांग्रेस ने कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस किसान संघ ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बीच, बड़ा हादसा हो गया। किसान कांग्रेस के कार्यक्रम का मंच गिर गया जिसमें कई नेता घायल हो गए हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान प्रदेश के बड़े नेता मंच पर मौजूद थे। प्रदर्शन में कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। घायलों में सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष योगेश यादव भी घायल हुए हैं। उन्हें भी चोट आई है। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भोपाल में किसान कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने इकट्ठा हुए। रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन के बीच कांग्रेस का मंच टूट गया। जानकारी के मुताबिक 7 से ज्यादा कांग्रसी घायल हुए हैं।


