रतलाम। MP congress PCC chief जीतू पटवारी के काफिले पर पथराव किया गया। ये घटना उस समय हुई जब वो अपने एक राजनीतिक आयोजन के लिए रतलाम दौरे पर थे। पथराव से गाड़ी को नुकसान हुआ है उसके शीशे टूटे हैं। बता दें कि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर ये हमला उस समय हुआ, जब वो ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन में शामिल होने रतलाम आ रहे थे। इसी दौरान जिले के मांगरोल में धाकड़ समाज भी प्रदर्शन कर रहा था। बताया जा रहा है कि, समाज की ओर से पहले ही आंदोलन की घोषणा कर दी गई थी। इसी बीच जीतू पटवारी का वहां से जाना हुआ तो दाकड़ समाज के प्रदर्शनकारियों ने अचानक से मार्ग घेर लिया और प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसी बीच भीड़ से किसी ने उनपर पत्थर से हमला कर दिया जिससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा।