नई दिल्ली। पूरे देश में सिंधी समाज में अपनी विशिष्ट सेवाओं से अपनी अलग पहचान बनाने वाले वरिष्ठ समाज सेवी ईश्वर झामनानी को फेडरेशन ऑफ वर्ल्ड सिंधी एसोशिएशन ने दिल्ली में सम्मानित किया। इंदौर में रहने वाले श्री झामनानी वरिष्ठ राजनेता व उधोगपति होने के साथ ही समाज सेवी भी हैं। समाज में उनकी सेवाओं और बेहतर विजन को लेकर यह सम्मान दिया गया है। आपको बता दें कि श्री झामनानी कई सालों से समाज की संस्कृति और एकता को कैसे सहज कर रखा जाए इस कार्य कर रहे हैं। इस आयोजन में देशभर की सामाजिक हस्तियां शामिल हुईं। 