पटना। अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत को लेकर उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कंप्लेन की है और इस पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें उनके पिता ने कई गंभीर बातें लिखी हैं। उन्होंने ये FIR पटना के राजीव नगर पुलिस थाने में दर्ज कराई है। के के सिंह ने आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत से पैसे लिए और उन्हें सुसाइड के लिए उकसाया है। आईपीसी की धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306 के तहत ये केस दर्ज हुआ है। इस मामले में सुशांत के पिता के के सिंह ने अपने आवेदन में लिखा है कि मुम्बई पुलिस द्वारा जो जांच की जा रही है, उस पर उन्हें भरोसा नही हैं। इसलिए पटना पुलिस से इस मामले में जांच करने को कहा गया है. केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार वालो पर गंभीर आरोप लगाए हैं. केके सिंह के मुताबिक, रिया ने सुशांत को धोखा दिया, उसके पैसे हड़प लिए. इसके अलावा, परिवार से सुशांत को पूरी तरीके से काट दिया।



देखिए उनके पिता ने क्या शिकायत पुलिस को दी है।