छग के 10 वें राज्यपाल रामेन डेका को आज लोकभवन में अपनी छठवीं पुस्तक भेंट किया, महामहिम ने पुस्तक की विषय वस्तु को सराहा तथा मुझे साधुवाद भी दिया। डेकाजी का जन्म 1 मार्च, 1954 को असम कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था।उनका विवाह श्रीमती रानी डेका काकोटी से हुआ है और उनके दो बच्चे हैं,असम के गुवाहाटी विश्वविद्यालय के प्राग्ज्योतिष कॉलेज से दर्शन शास्त्र,अर्थशास्त्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। डेका 1977 से राजनीति में सक्रिय हैं।1980 में भाजपा के संस्था पक सदस्य थे और 2006 में असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। डेका दो बार संसद सदस्य रह चुके हैं। 2009 में असम के मंगल दोई निर्वाचन क्षेत्र से 15 वीं लोकसभा के लिए चुने गए, 2014 में 16 वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित हुए, वे लोकसभा के अध्यक्षों के पैनल का भी हिस्सा रहे। डेका ने 31जुलाई 2024 को छग के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ ली, जिससे उनके विशिष्ट राज नीतिक करियर में एक नया अध्याय शुरू हुआ।