नेताप्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत से मिलने पहुंची फूलो देवी नेताम, कांग्रेस से दूसरी बार जाएंगी राज्यसभा - Janmantra

नेताप्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत से मिलने पहुंची फूलो देवी नेताम, कांग्रेस से दूसरी बार जाएंगी राज्यसभा

रायपुर। छत्तीसगढ़ से दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर फूलो देवी नेताम सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत से मिलने पहुंची । डॉ चरण दास महंत ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वो राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की आवाज़ बुलंद करेंगी। अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर डॉ महंत ने लिखा है कि  बस्तर की माटी की सशक्त आवाज और छत्तीसगढ़ की गौरव, श्रीमती फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ़ से दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। उन्होंने आगे लिखा है कि एक आदिवासी महिला नेत्री के रूप में आपका फिर से चयन होना पूरे बस्तर और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि आप संसद में आदिवासियों और छत्तीसगढ़ के हितों की आवाज को और भी मजबूती से बुलंद करेंगी। आपको बता दें कि फूलो देवी नेताम को दूसरी बार राज्यसभा भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *