रायपुर। महंत श्रवण गिरी गोस्वामी प्रदेश अध्यक्ष विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की बजट पर प्रतिक्रिया। दी है। उन्होंने कहा कि ये बजट कृषि शिक्षा युवा रोजगार एवं विकास का बजट है । इस बजट में 206 गांवों को शहर से जोड़ने की नयी योजना के अंतर्गत 250 करोड़ का प्रावधान ,आयुष्मान योजना अंतर्गत होम्योपैथोलॉजी कॉलेज नया रायपुर ,पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए सीएम आदर्श शहर समृद्ध योजना 200 करोड़ का प्रावधान ,घरेलू बिजली उपभोक्ता की राहत की प्रावधान दिया ,शिक्षा के क्षेत्र में नवीन कालेज एवं नालंदा परिसर का प्रावधान ,Pwd विभाग को नवीन सड़क निर्माण हेतु 9450 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचना चाहिए और ये इस बजट में साफ दिखाई देता है।