रायपुर/ सक्ति। कांग्रेस लगातार पूरे प्रदेश में “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान चला रही है। ऐसे में इसके के तहत जिला सक्ति में एक दिवसीय “उपवास” रखा गया। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत भी यहां पहुंचे। उन्होंने भी उपवास कार्यक्रम में भाग लिया। गौर हो कि कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने मनरेगा बचाओ संग्राम’ की चार मांगे रखी।
● काम की गारंटी, मज़दूरी की गारंटी, जवाबदेही की गारंटी
● मनरेगा में किए गए बदलावों की तत्काल वापसी
● काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली
● न्यनूतम वेतन 400 रुपए
एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।