भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह गोविंद सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसे विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस 2023 के चुनाव में देरी नहीं करना चाहती है, इसलिए उनके पद छोड़ने के पीछे इन चुनावों की रणनीति को अहम कारण माना जा रहा है।


