गरियाबंद ज़िले में भुंजिया कमार सेवा केंद्र का शुभारंभ - Janmantra

गरियाबंद ज़िले में भुंजिया कमार सेवा केंद्र का शुभारंभ

   रायपुर। डाक्टरस आन स्ट्रीट और प्रोग्रेसिव युटिलाईज्शन ऑफ रिसर्च एंड ईकानामिक्स की टीम ने गरियाबंद ज़िले में चार स्थानों पर भुंजीया कमार सेवा केंद्र की शुरुआत की है। ग्राम पोंढ, बारूका, कोडो हरदी, पंटोरा में इन केंद्रों की स्थापना की गई है. प्रत्येक केंद्र में समाजिक स्वीकृति से एक सेवामितान चिन्हित किये गये हैं।  इन सेवामितान को संस्था के रिसर्च विशेषज्ञ ठाकुर संतोष के द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। डॉ संगीता कौशिक ने भुंजिया-कमार सेवा केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का कार्यभार लिया है।  
विशेष संरक्षित जनजाति के लिये इस प्रकल्प के संयोजक डॉ सत्यजीत साहु ने बताया कि पुरे गरियाबंद में ऐच्छिक सेवामितान की उपलब्धता के आधार पर और भी भुंजिया- कमार सेवा केंद्र बनाये जायेंगे ।
कमार समाज के सर्किल मुखिया साजो कमार ने सेवामितान के लिये कोड़ों हरदी में जगेश और खगेश्वरी , पंटोरा में केशरी बाई , फेंकन बाई , महेन्द्र कुमार, और बारूका में श्रवण कुमार सोरी को नामांकित किया है। 
ज्ञातव्य है कि दोस्त और प्योर संस्था के सदस्य द्वारा विशेष संरक्षित जनजाति के लिये सेवा अभियान का संचालन पुरे छत्तीसगढ़ में किये जाने की परिकल्पना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *