मुंगेली जिले में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को बेहतर पुलिसिंग के लिए सीएम साय और गृह मंत्री शर्मा से। मिली सराहना

रायपुर/मुंगेली। नवीन कानून के लागू होने के पश्चात अपराधों की कायमी से 60 एवं 90 दिवस के भीतर विवेचना पूर्ण कर चालान पेश करने का प्रावधान है जिसके तहत मुंगेली जिला से लगातार प्रयास कर अपराध का निकाल किया जा रहा है । जो कि दिनांक 13.10.2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृह मंत्री विजय शर्मा छ ग़ शासन के द्वारा पुलिस अधीक्षक/कलेक्टर की समीक्षा बैठक ली गई।  जिसमें जिला मुंगेली का 60/90 दिवस के प्रकरणों के निकाल में प्रथम स्थान रहा जिसकी मुख्यमंत्री साय एवं गृह मंत्री शर्मा द्वारा सराहना की गई। पुलिस कप्तान भोजराम पटेल द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि आम लोगों में पुलिस को लेकर बेहतर सहयोगी छवि का निर्माण हो सके। पुलिस कप्तान श्री पटेल का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रयास है कि सुशासन से लोगों को लाभ हो हम सभी इस कार्य को सफल करने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *