रायपुर। साल 2012 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी रजत बंसल को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर नियुक्ति किया गया है। आपको बता दें कि शासन द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि आईएएस रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ जनसंपर्क विभाग (Commissioner, PR) की भी कमान सौंपी गई है। गौर हो कि आदेश के मुताबिक उनके पास अब आयुक्त, जनसंपर्क (Directorate of Public Relations), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद (संवाद के जरिए विज्ञापन और ब्रांडिंग का जिम्मा), संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म (Geology and Mining), प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम (CMDC) विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। आपको बता दें कि श्री बंसल उन युवा अधिकारियों में से हैं जो हमेशा ही आम लोगों में अपने बेहतर कार्य के लिए जाने जाते हैं। श्री बंसल राजधानी रायपुर में निगम कमिश्नर रहे । इसके अलावा वो धमतरी , बस्तर में भी कलेक्ट रह चुके हैं। जहां उन्होंने कई प्रयोग किए थे जो खासे सराह गए थे।