इंदौर में मतदाता सूची को लेकर फर्जी आपत्तियों का मामला, सर्वधर्म संघ ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

इंदौर। इंदौर शहर में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फर्जी आपत्तियाँ दर्ज कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। संस्था सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंज़ूर बैग ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए बताया है की माननीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त, इंदौर शहर के निर्वाचन आयुक्त एवं जिला कलेक्टर से दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मंज़ूर बैग ने बताया कि इंदौर की कुछ विधानसभा क्षेत्रों में यह देखने में आ रहा है कि कुछ फर्जी और असामाजिक तत्व जानबूझकर झूठी आपत्तियाँ दर्ज कराकर मतदाता सूची से पात्र नागरिकों के नाम कटवाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) द्वारा निष्पक्ष जांच के बाद नामों को मंजूरी दी जा चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में फर्जी लोग दूसरों की पहचान पत्र (आईडी) का दुरुपयोग कर आपत्तियाँ दर्ज कर रहे हैं, जो जांच में झूठी साबित हो रही हैं। इसके बावजूद इन आपत्तियों के कारण बी.एल.ओ. को बार-बार जांच करनी पड़ रही है, जिससे वे मानसिक और प्रशासनिक रूप से परेशान हो रहे हैं।

मंज़ूर बैग ने कहा कि वर्ष 2026 की मतदाता सूची एस आई आर जारी हो चुकी है और पात्र नागरिकों के नाम उसमें दर्ज हैं, इसके बाद भी लगातार फर्जी आपत्तियाँ लेकर प्रशासन को भ्रमित करने और आम जनता को परेशान करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर फर्जी आपत्तियाँ दर्ज कराने वालों के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता बनी रहे।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्वाचन अधिकारी इस मामले में आवश्यक सतर्कता नहीं बरतते हैं, तो संस्था सर्वधर्म संघ को न्यायालय का सहारा लेना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *