पुराने वाहन पर 1% टैक्स समाप्त करने पर आभार व्यक्त किया

रायपुर। सरकार ने पुराने वाहन पर 1% टैक्स समाप्त किया है। इसे लेकर चेंबर के सदस्यों ने आभार व्यक्त किया है। आपको बता दें कि परिवहन विभाग ने पूर्व में पुराने वाहन पर 1% टैक्स का निर्धारित किया था। जिसे परिवहन मंत्री केदार कश्यप के द्वारा उससे समाप्त कर दिया गया है। लंबे समय से इसको लेकर सुधार की मांग की जा रही थी। इस फैसले के बाद  परिवहन मंत्री केदार कश्यप को आनंद श्रीवास्तव(प्रदेश उपाध्यक्ष) छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ चेयरमैन , रायपुर ऑटोमोबाइल रिसेलर्स एसोसिएट के द्वारा समस्त व्यापारियों की ओर से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। आनंद श्रीवास्तव ने इस पर कहा कि इससे सभी को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *