नवापारा राजिम। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्याग, तपस्या ,सेवा की पवित्र भूमि पर श्रेष्ठाचारी श्रेष्ठ पवित्र समाज की स्थापना में आध्यात्म की भूमिका विषय पर संत सम्मेलन का आयोजन दिनांक 23 फरवरी रविवार को प्रातः 11:00 बजे ओम शांति कॉलोनी ब्रह्माकुमारी आश्रम पर किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद जी महाराज बीकानेर, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद गिरी मुंबई, महामंडलेश्वर नवल गिरी जी महाराज वृंदावन ,भागवत आचार्य जालेश्वर जी महाराज अयोध्या ,महामंडलेश्वर ज्ञान स्वरूपानंद अक्रिय जी महाराज जोधपुर ,साध्वी महंत प्रज्ञा भारती जी, महंत जय श्री माता साध्वी जी, आचार्य परमानंद जी महाराज सतना, ब्रह्माकुमारी भारती बहन कटनी , धार्मिक ब्रह्मा कुमार नारायण भाई धार्मिक प्रभाग़,जोनल कोऑर्डिनेटर मध्य प्रदेश के अलावा अनेक संत महात्मा आचार्य इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ के पहले परमात्मा शिव का ध्वजारोहण सभी संत महात्माओं की उपस्थिति में किया जाएगा। यह जानकारी सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन ने नगर वासियों को संबोधित करते हुए बताया ।इस कार्यक्रम का सफल संचालन बिलासपुर से ब्रह्माकुमारी राखी बहन के द्वारा किया जाएगा।


