विधानसभा घेराव करने निकले कांग्रेसियों को बीच में ही रोका... - Janmantra

विधानसभा घेराव करने निकले कांग्रेसियों को बीच में ही रोका…

रायपुर। कांग्रेस ने अलग अलग मुद्दों को लेकर आज विधानसभा घेराव करने की घोषणा की थी। इसको लेकर कार्यकर्ता तय स्थान पर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश भर के बड़े नेताओं की उपस्थिति भी रही । कांग्रेस के इस प्रदर्शन को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था जिसने प्रदर्शनकारियों को बीच में ही रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ओर पुलिस के बीच झड़प भी हुई। आपको बता दें कि इस घेराव को लेकर कांग्रेस ने पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं को राजधानी में आने को कहा था।     कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट मौजूद रहे। पीसीसी चीफ दीपक बैज, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत , पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित कई नेताओं जमकर विरोध दर्ज कराया। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कई स्थानीय मुद्दों पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए घेराबंदी की। साथ में सरकार को आड़े हाथों लिया और किस तरह से प्रदेश की जनता परेशान हो रही है बताया। इस दौरान डॉ महंत ने कई गंभीर मामलों को सामने रखा।                        घेराव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद मनरेगा में काम लगभग बंद हो गया है। मनरेगा बंद होने से मजदूर दूसरे प्रदेशों में पलायन कर गए हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता है और आज वंचित, किसान, मजदूर और युवा कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में लोग परेशान हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने मनरेगा के रूप में रोजगार को कानूनी गारंटी दी थी। लेकिन अब सरकार इसे बंद करने की साजिश कर रही है। अपने भाषण में  पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया कि वर्ष 2029 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मनरेगा की राशि डेढ़ गुना की जाएगी।      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *