इन्दौर। दूषित पानी के कारण भागीरथ पुरा में 21 लोगों की मौत के मामले में कांग्रेस ने बड़ी न्याय यात्रा निकाली।
यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ नेता प्रतिपक्ष उमर सिंगार , पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे, प्रवक्ता राजेश चौकसे, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, प्रवक्ता संतोष गौतम, विधायक सचिन यादव, गिरधर नागर, अमित चौरसिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीता बोरासी , दीपू यादव, चिंटू चौकसे, देवेंद्र यादव, मुकेश यादव, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, अशोक नालिया, दीपक मलोरिया, सन्नी राजपाल, आशीष यादव, घनश्याम यादव सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा बड़ा गणपति चौराहा से प्रारंभ होकर राजवाड़ा पर समाप्त हुई। न्याय यात्रा की झलकियां –
दूषित पेयजल से हुई 21 मौतों, हजारों बीमार नागरिकों, प्रशासनिक लापरवाही और भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के विरोध में आज कांग्रेस की “न्याय यात्रा” इंदौर में ऐतिहासिक जनसमर्थन के साथ निकली। यात्रा में महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की भारी भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि इंदौर की जनता अब अन्याय, भ्रष्टाचार और मौतों की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने रविवार को इंदौर में न्याय यात्रा निकाली। बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक निकाली गई इस मौन यात्रा में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस नेता शामिल हुए। 
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर रविवार को कांग्रेस ने इंदौर में न्याय यात्रा निकाली। यह यात्रा बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होकर राजवाड़ा तक निकाली गई। यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। राजवाड़ा पहुंचकर नेताओं ने सभा को संबोधित किया।
भागीरथपुरा में जहरीले पानी की आपूर्ति से अब तक 19 लोगों की मौत के मुद्दे को लेकर आयोजित इस न्याय यात्रा में कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए सरकार से पीड़ित नागरिकों के लिए न्याय की मांग करते नजर आए। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इंदौर की जनता को इस बात पर गर्व था कि उसने शहर को साफ-सुथरा बनाया, लेकिन नगर निगम स्वच्छ पानी तक उपलब्ध नहीं करा पाया।
25 वर्षों में जनता को क्या मिला?
उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से इंदौर में भाजपा की परिषद है। जनता ने भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया, लेकिन बदले में जनता को क्या मिला। इंदौर से कांग्रेस का एक भी जनप्रतिनिधि विधानसभा में नहीं पहुंचा। जनता ने मुझे भी हराया, फिर भी मैं विपक्ष की जिम्मेदारी निभा रहा हूं। विपक्ष को मजबूत किया जाएगा, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा। मुझे विश्वास है कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा।
पटवारी बोले- बीते 20 वर्षों में क्या किया गया?
पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इवेंट मैनेजमेंट में लगी हुई है। अब सरकार को वाटर ऑडिट की याद आ रही है, लेकिन बीते 20 वर्षों में क्या किया गया। उन्होंने कहा कि हमने जहरीली शराब से मौतों की खबरें सुनी थीं, लेकिन इंदौर में जहरीले पानी से लोगों की जान चली गई। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक ओर परिवारों में शोक का माहौल है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के लोग भोजन भंडारे कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष में संवेदनशीलता नहीं बची है।
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि एक इंसान को अच्छी हवा और साफ पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन भाजपा सरकार इन बुनियादी जरूरतों को भी पूरा करने में विफल रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जनता पानी का टैक्स देती है, इसके बावजूद साफ पानी के बजाय जहरीला पानी दिया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अब तक एक भी जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया।
इस न्याय यात्रा में मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी श्रीमती उषा नायडू,संजय दत्त,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मीनाक्षी नटराजन, अजय राहुल सिंह,राज्य सभा सांसद अशोक सिंह,कमलेश्वर पटेल,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा,जयवर्धन सिंह, फुल सिंह बर्रया, कांतिलाल भूरिया, विधायक हनी बघेल,एन पी प्रजापति,विधायक मोंटू सोलंकी, श्रीमती विजय लक्ष्मी साधो, प्रताप सिंह ग्रेवाल, विधायक पंकज उपाध्याय, सत्यनारायण पटेल, सचिन यादव, रवि जोशी, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घंगोरिया, निलय डागा, प्रतिभा रघुवंशी, राकेश पाटीदार, गजेंद्र सिसोदिया, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया सहित विधायक दल बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने किया, यात्रा का संचालन पार्षद राजू भदौरिया, लोकेश हार्डिया ने किया।
यात्रा में जनता के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था—
> “कैलाश विजयवर्गीय इस्तीफा दो”
“महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस्तीफा दो”
“नर्मदा के अमृत में मिला दिया मानव मल-मूत्र का ज़हर”
“पानी माँगा था — ज़हर पिला दिया”
“1 लाख करोड़ का हिसाब दो”
“भाजपा सरकार एक गिलास साफ पानी भी नहीं दे सकी”
न्याय यात्रा में वरिष्ठ नेता राजेश चौकसे, गिरधर नागर,दीपू यादव,रघु परमार, राधेश्याम पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, मोती सिंह पटेल, अमित पटेल, रजत पटेल, सोनिला मीमरोट, रिटा डांगरे, अनवर दस्तक,राकेश सिलावट, मुकेश रामचंद्र यादव, ठाकुर जीतेन्द्र सिंह, राजेश शर्मा, अरविंद जोशी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दूषित पानी से 20 से अधिक मौतें और 1500 से ज्यादा लोगों का बीमार होना कोई प्राकृतिक दुर्घटना नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की आपराधिक लापरवाही का परिणाम है। करोड़ों के जल प्रोजेक्ट, 1 लाख करोड़ के बजट और भारी भरकम घोषणाओं के बावजूद इंदौर की जनता को साफ पानी तक नहीं मिल पाया।
कांग्रेस की स्पष्ट मांग है —
दोषी अधिकारियों पर तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज हो
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें
मृतकों के परिजनों को न्याय और मुआवज़ा मिले
घटना की स्वतंत्र न्यायिक जांच हो मृतको को 1 करोड़ मुआवजा दो.
इंदौर को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल की गारंटी दी जाए यह न्याय यात्रा केवल विरोध नहीं, बल्कि इंदौर की आत्मा की आवाज़ है — “अब मौतों पर राजनीति नहीं, जिम्मेदारी तय होगी।”
सभी 85 वार्डों से वाहन रैलियां निकाली गईं
कांग्रेस की यह न्याय यात्रा पूरी तरह मौन यात्रा के रूप में आयोजित की गई। यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार के स्वागत मंच या द्वार नहीं लगाए गए थे। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर भागीरथपुरा की घटना के लिए जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे थे। यात्रा में शामिल होने के लिए शहर के सभी 85 वार्डों से वाहन रैलियां निकाली गईं। इंदौर के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय यात्रा में शामिल हुए।