इंदौर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने बड़वानी जिले के राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के पैतृक निवास कासेल पहुँचकर उनकी पुत्री प्रेरणा के आकस्मिक एवं असमय निधन पर उन्हें एवं समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। 