इंदौर। असमय काल कलवित हुए भागीरथपुरा के नागरिक बंधुओं को अश्रुपूरित श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस सेवादल उनके मोक्ष की कामना के साथ उनकी अस्थि संचय की विधी विधान से व्यवस्था करने जा रहा है। कांग्रेस सेवा दल की इस मानवीय पहल से परिजनों को संबल मिलेगा । भागीरथपुरा के मृतकों के अस्थिविसर्जन के लिए उनके परिजनों को अस्थिकलश के साथ हरिद्धार भेजा जाएगा। यात्रा और अस्थिविसर्जन व पूजन क्रियाकर्म का पूरा खर्च कांग्रेस सेवादल की ओर से किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए मुकेश यादव ने बताया कि दूषित पानी से कई गरीब परिवारों में मौत हुई है। ऐसे परिवारों को भाजपा सरकार से कोई राहत नहीं मिल रही है। सेवादल जरूरतमन्दों के साथ खड़ा है। भागीरथपुरा के परिवारजनों से आग्रह है कि वे विधि विधान से अस्थि संचय के लिए इस नंबर पर संपर्क करें। 9340997344
मुकेश यादव, अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, ठाकुर जितेंद्र सिंह आशीष यादव, रानू मलोरीया , अमित यादव।