कांग्रेस ने जारी किए अपने नाम, राजधानी में दीप्ति प्रमोद दुबे महापौर उम्मीदवार

रायपुर। बीजेपी में निकाय चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद देर रात कांग्रेस ने भी अपने कई नामों पर मुहर लगा दी। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने  अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए लिस्ट में 10 महापौर, 40 नगर पालिका और और 114 नगर पंचायत के उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को देर रात राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रभारी महासचिव सचिन पायलट की अध्यक्षता में प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।                                                 इन नामों को पार्टी की हरी झंडी                                  कांग्रेस ने रायपुर से दीप्ति प्रमोद दुबे को अपना उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं दुर्ग से प्रेमलता पोषण साहू, राजनांदगांव से निखिल द्विवेदी तो बिलासपुर से प्रमोद नायक को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के करीबी मलकित सिंह गैदू जगदलपुर से चुनाव लड़ेंगे।                                                                         कुछ नामों को किया गया होल्ड                               आपको बता दें कि पार्टी ने 9 नगर पालिका की सीटों को होल्ड किया है। राजधानी के 65 से ज्यादा पार्षदों की सूची भी तैयार कर ली गई है। वर्तमान कुछ पार्षदों के टिकट काटने की अनुशंसा की गई है। कहा जा रहा है कि दोपहर तक सारे नामों को घोषित कर दिया जाएगा।                                  देखें सूची।           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *