रायपुर। राज्यसभा सीट से जहां बीजेपी ने महिला नाम आगे किया है वहां कांग्रेस भी इसमें पीछे होती दिखाई नहीं दे रही है। जानकारी आ रही है कि एक बार फिर पार्टी फूलो देवी नेताम को राज्यसभा में भेजने की तैयारी कर अंतिम मोहर लगा सकती है। नाम जल्द ही घोषित हो सकता है। मामला महिला के साथ लोकल व बस्तर समीकरण को देखते हुए तय माना जा रहा है।