नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर साप्ताहिक जन सुनवाई के दौरान हमला हुआ है। आपको बता दें कि यह घटना मुख्यमंत्री आवास पर जन सुनवाई के दौरान हुई है। इधर,आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हमलावर शख्स अपनी शिकायत लेकर सीएम निवास पहुंचा था। इस दौरान उसने मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार दिया। शख्स को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।