रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी नाराज़गी जताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस हमेशा से समाज के पिछड़े और आदिवासियों का अपमान करती रही है। मोदीजी को भी बार-बार इसलिए ही गालियाँ देते रहते हैं ये क्योंकि वे ओबीसी समाज से आते हैं। उन्होंने कहा कि दिन-रात बिना थके, बिना रुके कार्य करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस/राजद के राजनीतिक मंच से मोदीजी को गाली देने की जितनी भर्त्सना की जाय वह कम है। बिहार की जनता निश्चित ही कांग्रेस-राजद को इस हरकत पर मुंहतोड़ जवाब देगी।