संकल्प थीम पर पेश हुआ छत्तीसगढ़ का 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट - Janmantra

संकल्प थीम पर पेश हुआ छत्तीसगढ़ का 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार का आज बड़ा बजट पेश किया गया। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के 2026-27 के ‘संकल्प’ बजट में बड़ी खबर ये है कि इसमें 23 नए औद्योगिक पार्क स्थापित करने की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निवेश, रोजगार और MSME को बढ़ावा देने के लिए बड़े प्रावधान किए हैं।  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विष्णु देव साय सरकार का तीसरा बजट सदन में प्रस्तुत किया है। आपको बता दें कि इस बार बजट की थीम ‘संकल्प’ रखी गई है और कुल बजट 1.72 लाख करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है। इस बजट को कई तरह से समायोजन की प्लानिंग के साथ पेश किया गया है। बजट के प्रावधान से स्पष्ट किया गया है कि नए औद्योगिक पार्क स्थापित होने से प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर होगा।  साथ ही युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया गया है, ताकि क्षेत्रीय संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य को विनिर्माण और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। इन पार्कों में सड़क, बिजली, पानी, लॉजिस्टिक्स और कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर की बेहतर व्यवस्था की जाएगी, ताकि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) को बढ़ावा मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *