छत्तीसगढ़ में बदलाव शुरू , शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह का इस्तीफा , मरकाम लेंगे जगह - Janmantra

छत्तीसगढ़ में बदलाव शुरू , शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह का इस्तीफा , मरकाम लेंगे जगह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले बदलाव शुरू हो गया है। इसी के चलते शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस्तीफे को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रेम साय टेकाम का इस्तीफा मिला है, राज्यपाल को भेजा गया है। बता दें कि प्रेम साय सिंह स्कूल शिक्षा और आदिम जाति कल्याण मंत्री थे। इस्तीफे के बाद प्रेमसाय सिंह टेकाम अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *