बड़ी खबर – खूंखार नक्सली कुंजम हिडमा AK-47 और भारी विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार

कोरापुट/ रायपुर। नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खूंखार नक्सली कुंजम हिडमा को आज AK-47 और भारी विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुंजम हिडमा को ओडिशा के कोरापुट जिले के बैपारीगुडा पुलिस ने पेटगुडा जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी आ रही है कि कोरापुट पुलिस और DVF की संयुक्त कार्रवाई में उन्हें कामयाबी मिली है।                                                                             भारी मात्रा में हथियार बरामद 
नक्सली हिड़मा के पास एक AK-47 राइफल, गोला बारूद 35 राउंड, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 27, नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 90, 2 किलो गन पाउडर, 2 स्टील कंटेनर, 2 रेडियो, 1 ईयरफोन, 1 मोटोरोला वॉकी-टॉकी, 10 बैटरी, 2 चाकू, 1 कटुरी (छोटी कुल्हाड़ी), 4 टॉर्च लाइट, 15 माओवादी साहित्य और विविध बरामद हुए हैं।  जानकारी के अनुसार, जैसे ही टीम ने नक्सलियों को घेरने के लिए आगे बढ़ी तो उन्होंने डीवीएफ टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी और जंगल में भाग गए। गोलीबारी के जवाब में टीम ने नियंत्रित गोलीबारी की. तलाशी के दौरान, माओवादी कैडर को पास की झाड़ियों में छिपने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *