


रायपुर। बस्तर कमिश्नर अमृत खलको को राज्यपाल का सचिव बनाया गया है। खलको को कृषि विभाग का सचिव भी बनाया गया है।
खलको बालोद के कलेक्टर भी रह चुके हैं। कुछ अरसे से वे बस्तर कमिश्नर के रूप में पदस्थ थे। अब राज्य सरकार उन्हें राजधानी रायपुर ले आयी है। खलको सम्भवतः कल यानी 15 अक्टूबर को राज्यपाल के सचिव का पदभार ग्रहण करेंगे।
राज्यपाल के वर्तमान सचिव सोनमणि बोरा प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जा रहे हैं।