बालोद। बालोद से बड़ी खबर आ रही है। जिला एवं व्यवहार न्यायालय बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी कोर्ट के ईमेल साइट से मिली है इस मामले की जांच जारी है। फिलहाल एहतियादान पूरा कोर्ट परिसर खाली करा दिया गया है।
फिलहाल इस धमकी के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। 