रायपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने एक बार फिट सरकार को घेरा है। वजह कोई और नहीं जैजैपुर पिछड़ा वर्ग से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ दर्ज मामला है। जिसे नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत ने “राजनितिक प्रतिशोध” का हिस्सा बताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हमलावर होते हुए लिखा है कि यह सीधे सीधे सत्ताधारी दल की सोची-समझी साजिश है। विपक्ष के विधायकों को डराने और उनकी छवि खराब करने के लिए पुराने मामलों को खोदकर निकाला जा रहा है, और पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है। डॉ महंत ने लिखा है कि स्वयं ही विधायक बालेश्वर साहू ने इस आरोपों को निराधार बताते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पूरी कांग्रेस पार्टी विधायक बालेश्वर साहू के साथ खडी हैं, और कानूनी तौर पर इन आरोपों का सामना करेंगे, लड़ेंगे जीतेंगे। 