अमित शाह से मिले कृषि मंत्री,सिंघु बॉर्डर पर किसानों को सरकार के नए प्रस्ताव का इंतजार

नई दिल्ली : दिल्ली चलो मार्च के आह्वान पर सिंघु, टीकरी व गाजीपुर बॉर्डर पर लगातार चौथे दिन जमे किसानों ने रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सशर्त वार्ता के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और सोमवार को भी यहीं जमे हुए हैं। वहीं यूपी गेट पर बैठे किसानों को रोकने के लिए पत्थर के बैरिकेड लगा दिए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि सोमवार को भी सिंघु व टिकरी बॉर्डर बंद रहेंगे।

अमित शाह नरेंद्र तोमर की बैठक खत्म…
अमित शाह से मिलने के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर उनके घर से निकल चुके हैं।

दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस आरएस कृष्निया ने कहा कि हमने हालात के हिसाब से पुलिस बल तैनात कर दिए हैं। हम कानून और व्यवस्था बनाए रखने पर फोकस कर रहे हैं ताकि स्थिति नियंत्रित रहे।

नीतीश कुमार ने कहा केंद्र बात के लिए तैयार..
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि कानून के विरोध में हो रहे किसानों के आंदोलन को लेकर कहा है कि केंद्र सरकार किसानों से बात करना चाहती है। इसलिए मुझे लगता है कि बात होनी चाहिए। प्रदर्शन भ्रम की वजह से हो रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *