सुकमा। सुकमा के केरलापाल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। जानकारी आ रही है कि गोगुंडा की पहाड़ियों पर मुठभेड़ जारी है। यहां 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी थी। मुठभेड़ में 16 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया है। कई के शव बरामद होने की खबर है। इस कार्यवाही में दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। छतीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर है। गोगुंडा की पहाड़ी पर उपमपल्ली में दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है। डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों का सामना कर रहे हैं। 30 से 40 की संख्या में सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों के होने की संभावना जताई गई है। कहा जा रहा है कि मुठभेड़ में जवानों ने 16 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।



