यशवंत गिरी गोस्वामी,धमतरी : विधायक के अनुशंसा से स्वीकृत DMF मद की 7.50 लाख कि राशि से ब्रह्मचारिणी आश्रम ग्राम पोटियाडीह में किचन शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।



इस अवसर पर विधायक ने कहां की धमतरी विधानसभा निरंतर नए विकास की ओर अग्रसर है। आप सभी की बहुत दिनों से जो मांग थी वह पूर्ण हुई है, उसके लिए आप सभी को बधाई। निश्चित हि हम सब में स्वच्छता के साथ-साथ जन जागरूकता और सामाजिक जागरूकता होना अतिआवश्यक है। ब्रह्मचारणी आश्रम अध्यात्मिक लगाव का केंद्र बिंदु है, जहां सच्ची सेवा, अध्यात्म का ज्ञान, मानव जीवन की सफलता के संदेश यहीं से प्राप्त होता है। हम सभी नित-प्रतिदिन अध्यात्मिक की ओर अपना ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें।
जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू ने कहा कि वास्तव में आज परंपरा व संस्कृति के साथ-साथ विकास की निर्माण शिला की ओर बढ़ रहे हैं, जिसमें विधायक का सहयोग प्रमुख सभी क्षेत्रों में निरंतर रहा है, जिसके लिए मैं उसका आभार व्यक्त करती हूं। जनपद सदस्य अनिल तिवारी ने कहा कि विधायक हमेशा से क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रही है, उनके सहयोग से ही आज यह कार्य सिद्ध हुआ है, उसके लिए समस्त ग्राम वासियों को बधाई एवं विधायक का मैं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
इस अवसर पर ब्रह्मचारी आश्रम की संचालिका समिस्टि साहेब, विनय साहेब, अंजनी साहेब, क्षमा साहेब, संतुष्टि साहेब, सुकारो साहेब, तरुण साहू, राधेश्याम देवांगन, ईश्वर देवांगन, सरपंच खमन लाल ध्रुव, पी.आर. भेसले, डी.पी. साहू, भरत साहू बसंत साहू, जगत राम यादव, रामेश्वर सिंहा, जगदीश साहू, नाहर साहू, द्वीजराम, मुकेश सिन्हा, चंद्रहास साहू, आनंद राम पटेल, गिरजा सिन्हा, गीता सिन्हा, भारती सिन्हा, कांति ढीमर, सरस नेताम, संगीता साहू, चंद्रिका ध्रुव सहित पंचायत गण उपस्थित