छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ विकास खण्ड इकाई फरसाबहार का हुआ पुनर्गठन, निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमन्त कुमार पैंकरा

सहायक शिक्षक फेडरेशन छोड़ कर मूल संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ में घर वापसी-विजय शुक्ला, श्रीमती देवंती पैंकरा, श्रीमती गायत्री सिंह सहित अनेक शिक्षक*

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ पंजीयन क्रमांक-122202066773 के विकास खण्ड इकाई फरसाबहार का पुनर्गठन प्रदेश कोर ग्रुप सदस्य अर्जुन रत्नाकर और संतोष टांडे की उपस्थिति में श्री हेमन्त कुमार पैंकरा को वर्चुअल बैठक में निर्विरोध रूप से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, साथ ही विकास खण्ड कार्यकारणी का विस्तार किया गया।

जिला जशपुर में संयुक्त शिक्षक संघ के नीव रखने वाले विजय शुक्ला, श्रीमती देवंती पैंकरा, श्रीमती गायत्री सिंह सहित कई शिक्षक सहायक शिक्षक फेडरेशन छोड़कर मूल संगठन संयुक्त शिक्षक संघ में लौटने से संगठन को मजबूती प्रदान हुवा है वहीं इन्हें जिला और प्रदेश में बडी जिम्मेदारी भी दी जा रही है।

संगठन की प्रमुख मांग सहायक शिक्षक वर्ग की वेतन विसंगति दूर कराना, क्रमोन्नति का लाभ व पदोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, अनुकंपा नियुक्ति।

फरसाबहार विकास खण्ड पुनर्गठन बैठक में प्रमुख रूप से अर्जुन रत्नाकर, संतोष टांडे, हेमन्त कुमार पैंकरा, सरोज निषाद, पवन कुलदीप, विजय शुक्ला, श्रीमती देवंती पैंकरा, श्रीमती गायत्री सिंह, नरेन्द्र पैंकरा, बच्चन यादव, बालकिशुन प्रधान,सुरेश सुलोचना मैडम,कावेरी पैंकरा,सीमा एक्का, निल कुसुम टोप्पो, अमर सिंह, दिल कुमार चंद्रा, दिलेश्वर राम, किरन बाला, संतोष साहू, सुरेश कुमार पैंकरा ,एम डी महन्त, सुरेन्द्र यादव, गुलबदन साय, तरुण वर्मा, श्रीमती एकांति टोप्पो सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *