जयपुर। राजस्थान विधानसभा के विशेष सत्र से पहले गुरुवार को (13 अगस्त) को सचिन पायलट कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर पहुंचे। पिछले एक महीने से राजस्थान में जारी सियासी संकट के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनकी यह पहली मुलाकात है। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने प्रेस के सामने मुलाकात के दौरान पहले मुस्कुराए और फिर एक-दूसरे के साथ हाथ मिलाया।
सीएम गहलोत और सचिन पायलट जब आए एक – दूसरे के सामने, पढ़े पूरी खबर

