नई दिल्ली। देशभर में जनगणना 2027 का काम 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगा। इसे लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले 10 से 24 जनवरी तक लोग खुद भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे इसकी सुविधा दी गई है। जनगणना के दौरान तीन स्टेप फॉलो करने होंगे। पहला आप चाहें तो खुद ऑनलाइन भर दें, फिर प्रगणक आपके घर आएगा और आखिर में 5 दिन का रिवीजन राउंड होगा, ताकि कोई न छूटे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जनगणना के लिए संदर्भ तिथि एक मार्च, 2027 की मध्यरात्रि 12:00 बजे होगी। तो वहीं बर्फबारी और चुनावी वाले राज्यों में अभी जनगणना नहीं होगी। 5 राज्यों मणिपुर, गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड को छोड़कर पूरे देश में जनगणना होगी। इन राज्यों में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। बर्फबारी वाले क्षेत्रों- लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी जनगणना नहीं होगी।