पुन:कब लगेगी परांजपे और ओंकार तिवारी की प्रतिमाएं…

जबलपुर।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर नाराजगी है कि पार्टी को जबलपुर, महा कौशल और पूरे मध्य प्रदेश में स्थापित करने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाने वाले दिवंगत जननायकों, सांसद स्व. बाबूराव परांजपे और पूर्व मंत्री स्व. ओंकार प्रसाद तिवारी की प्रतिमाओं की उपेक्षा की जा रही है। जबलपुर में उनकी प्रतिमाएं वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही हटाने के बाद से अब तक पुनः स्थापित नहीं की गई हैं, जिससे पुराने काडर के कार्यकर्ता स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।यह मुद्दा तब सामने आया जब प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर जबलपुर प्रवास पर थे। उन्होंने पूर्व महाधिवक्ता रविनंदन सिंह के आवास पर प. ओंकार महाराज के सुपुत्र, भाजपा नेता आलोक ओंकार तिवारी के साथ -साथ दोनों जनसेवकों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को अव गत कराया कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व महापौर सुशीला सिंह के कार्य काल के दौरान स्व. परांजपे और स्व.ओंकार महाराज की प्रतिमाएं स्था पित की गई थीं। सूत्रों के अनुसार, दमोह नाका फ्लाई ओव्हर के निर्माण कार्य के दौरान लोक निर्माण विभाग और नगर निगम प्रशासन ने प्रतिमाओं को निर्माण में बाधा बनने, निर्माण के दौरान क्षति ग्रस्त होने से बचाने के लिए उन्हें अस्थायी रूप से हटाने का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव पर परांजपे और तिवारी परिवारों के साथ-साथ उनके समर्थकों ने भी शहर के विकास कार्य में सहयोग करते हुए प्रतिमाओं को अस्थायी रूप से हटाने की सहमति दे दी थी। प्रशासन द्वारा आश्वासन भी दिया गया था कि फ्लाई ओव्हर का निर्माण पूरा होने के बाद प्रतिमाओं को उनके मूल स्थान पर पुनः स्थापित कर दिया जाएगा।
विभागों की टालमटोल और जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना
फ्लाईओव्हर का निर्माण कार्य अब पूरा हो चुका है, लेकिन प्रतिमाओं को पुनः स्थापित करने के मामले में लोक निर्माण विभाग और नगर निगम प्रशासन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों ही विभाग इस बात से कन्नी काट रहे हैं कि प्रतिमाओं को स्थापित कराने की वास्तविक जिम्मेदारी किसकी है। इस रवैये से पार्टी के पुराने कार्यकर्ता बेहद खफा हैं और इसे उन नेताओं के प्रति अनादर बता रहे हैं जिन्होंने भाजपा को आज इस मुकाम तक पहुंचाने में अथक परिश्रम किया था।
विधानसभा अध्यक्ष की हस्तक्षेप और त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जब विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के समक्ष यह मामला पहुंचा, तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नू को निर्देश दिया कि वे अविलंब स्व. बाबूराव परांजपे और स्व. ओंकार तिवारी की प्रतिमाओं की उनके निर्धारित स्थान पर पुनः स्थापना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्थानीय विधायक अभिलाष पांडे से भी इस कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के संबंध में बात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *