राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 2026″ का आयोजन

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम (बूढ़ा तालाब) में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति एवं छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ द्वारा आज “राष्ट्रीय भोजली महोत्सव 2026” का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक जनों को उपस्थित रही।  गोंडी संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन एवं समृद्ध संस्कृतियों में से एक है, जो  प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, सामाजिक एकता और अपनी मूल परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार , गोंडवाना समिति छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सुनऊ राम धुर्वे , गोंडी धर्म संस्कृति (छ.ग.) के अध्यक्ष चंद्रभान नेताम, संयोजक घनश्याम, गोंडी धर्म संस्कृति (म.प्र.) के अध्यक्ष प्रेम सिंह सिरसाम, संयोजक दिलीप सैयाम सहित छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, झारखंड, असम और बिहार से पधारे अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थित रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *