रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी विप्र संस्कृत भवन प्रबंधन समिति द्वारा रविवार को छात्रवृत्ति वितरण एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 
समारोह में दंडी स्वामी श्री इंदुभवानंद महाराज एवं धरसीवा विधायक अनुज शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। विधायक अनुज शर्मा ने छात्रवृत्ति हेतु ₹150000 रुपए की धनराशि की घोषणा की।
इस अवसर पर समाज के 65 छात्रों को कुल ₹7,00,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई तथा 17 मेधावी छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विप्र भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी जी छात्रवृत्ति समिति के अध्यक्ष, अरुण शर्मा , तोषपाल उपाध्याय , प्रदीप तिवारी , अवधेश दुबे , सुरेंद्र शुक्ला , अशोक दीवान , मेघेश तिवारी , उमाकांत तिवारी, नटराज शर्मा , डीपी तिवारी , अनिल शर्मा , एम एल पांडे , सुनील पाण्डेय , राजेंद्र तिवारी , रामेन्द्र शर्मा ,श्रीमती सरिता शर्मा , श्रीमती कुसुम शर्मा ,श्रीमती विभा तिवारी ,श्रीमती संजीता शुक्ला , श्रीमती भारती शर्मा जी,श्रीमती रत्ना मिश्रा , सौरभ शर्मा जी,हर्षित शर्मा एवं समाज के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
ज्ञानेश शर्मा
अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन