रायपुर। सहकारिता का देश का सर्वोच्च शीर्षस्थ संस्थान NCUI के निर्वाचन में सहकार भारती के उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ से पहली बार मतदान करने का अवसर मिला और इस बार NCUI के निर्वाचन में पहली बार सहकार भारती को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ है। इससे सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। खुशी के इस अवसर पर कनीराम जी और सौरभ शर्मा ने सभी को बधाईयां व शुभकामनाएं दीं हैं। 