रायपुर। विधानसभा सभा के मानसून सत्र की शुरुआत होने वाली है। विपक्ष ने कई मामलों पर सरकार से सवाल करने की तैयारी की है । इसे लेकर एक बैठक रखी गई जहां आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति बनाई गई। प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में रविवार शाम को नेता प्रतिपक्ष निवास कार्यालय शांति नगर रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्तमान विधायक व पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। 
