योग भारती संस्थान द्वारा बालाजी विद्या मंदिर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

रायपुर । योग भारती संस्थान जो प्रतिदिन योग की निःशुल्क कक्षाएं का आयोजन उद्यानों में होता है इस संस्था के संस्थापक योगाचार्य शंभू गुप्ता के निर्देशन में बालाजी विद्या मंदिर, देवेन्द्र नगर में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह, हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके पश्चात योग सत्र एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।

विशेष रूप से योग दिवस पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सीएम मा विष्णुदेव साय के ओएसडी  तुलसी कौशिक एवं किशोर सिंह  रायपुर नगर निगम के सभापति सूर्यकांत राठौड़ फाफाडीह मंडल अध्यक्ष  जितेंद्र गांडेचा पार्षद मति कृतिका जैन , डॉ अनामिका सिंह , महेंद्र खोडियार सी ए एसोसिएशन के अध्यक्षा श्रीमती रश्मि वर्मा , हमर चिन्हारी संस्था की अध्यक्षा श्रीमती ऋचा ठाकुर जी,जेसीआई रायपुर के अध्यक्ष अंकित मानिकपुरी श्री गुरु मां क्रिकेट एकेडमी से प्रवीण उपारकर बाला विद्या मंदिर के अध्यक्ष श्री स्वामी ने सभी उपस्थित लगभग 500 नागरिकों और छोटे छोटे बच्चों के साथ योग प्राणायाम किया।

संजय श्रीवास्तव ने बताया कि योग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने वैश्विक स्तर पर ला दिया है। अभी पूरा विश्व योग करके अपने स्वास्थ को ठीक कर रहें है। योग से सभी बीमारियों को नियंत्रित और ठीक किया जा सकता हैं।

अपने प्रेरक संबोधन में योगाचार्य शंभु गुप्ता ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने सभी को नियमित योगाभ्यास अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण आसपास की छोटी-छोटी बस्तियों से आए बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। बच्चों ने विभिन्न योगासनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा एवं योग के प्रति समर्पण का परिचय दिया।

हमर चिन्हारी संस्था की ओर से गरिमा जैन ने मधुर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए। योग, संगीत एवं नृत्य के सुंदर समन्वय के माध्यम से प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति का प्रभावी संदेश दिया, जिसे उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों ने भरपूर सराहा।

पूरे कार्यक्रम में योग भारती संस्थान के योग शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया मंच संचालन प्रिया धुर्वे अल्पाहार व्यवस्था की जिम्मेदारी श्रीमती निधि मूलचंदानी एवं श्रीमती संगीता वर्मा ने संभाली, मंच व्यवस्था श्रीमती अन्नपूर्णा जी बैठक व्यवस्था श्रीमती सरिता ओझा जी ने संभाला।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। “योग से निरोग जीवन, योग से स्वस्थ भारत” के प्रेरणादायक संदेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

योग भारती संस्थान
योगाचार्य शंभू गुप्ता
9039876108

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *