रायपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हजारों लोगों के साथ भाग लिया। योगाभ्यास के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने योग दिवस को उत्सव का रूप दे दिया। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राम कुमार टोप्पो सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया।