प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को प्रतिष्ठित “हिंदू केसरी पुरस्कार” से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में स्वतंत्रता वीर सावरकर जयंती के अवसर पर आयोजित गरिमामयी समारोह में माय होम इंडिया संगठन द्वारा समाजसेवा, सनातन संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “हिंदू केसरी सेवा, सुरक्षा एवं समरसता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मा० केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी , प्रखर राष्ट्रवादी संत पूज्य स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती , महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जयकुमार रावल , पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता सत्यनारायण जटिया तथा माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव द्वारा प्रारंभ किए गए ऐतिहासिक “घर वापसी अभियान” को प्रबल प्रताप सिंह जूदेव निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। अब तक हजारों धर्मांतरित हिंदू भाइयों की वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधिविधान से घर वापसी कराकर उन्हें पुनः सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया जा चुका है।

विशेष उल्लेखनीय है कि यह प्रतिष्ठित “हिंदू केसरी” सम्मान इससे पूर्व सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाण को भी प्रदान किया जा चुका है।

इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत सौभाग्य एवं प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि पूज्य पिताजी स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने अपना सम्पूर्ण जीवन सनातन संस्कृति, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक समरसता के लिए समर्पित किया। उन्हीं के आदर्शों एवं आशीर्वाद से वे निरंतर इस अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें नवीन ऊर्जा एवं निरंतर समाजहित और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है। सनातन संस्कृति की रक्षा, सेवा, सुरक्षा एवं समरसता का यह अभियान भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *