हैदराबाद। आईपीएस संतोष कुमार सिंह ने हैदराबाद स्थित मुख्यालय में सीआईएसएफ दक्षिण जोन 2 के डीआईजी (DIG CISF South Zone ll) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। इसमें पूरे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा उत्तरी कर्नाटक की सीआईएसएफ-सुरक्षित इकाइयां -खान, कारखानें, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व अन्य इकाइयों की सुरक्षा और बंगाल व ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा की जिम्मेदारियां उनके जिम्मे हैं। आपको बता दें कि आईपीएस संतोष कुमार सिंह को अपनी बेहतरीन सोशल पुलिसिंग के लिए जाना जाता है। छत्तीसगढ़ में अपनी कप्तानी के दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। जिसके लिए उन्हें पूरे देश में खासी प्रशंसा मिली । उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हैं। 