इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय समिति में सीए रवि ग्वालानी की नियुक्ति - Janmantra

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय समिति में सीए रवि ग्वालानी की नियुक्ति

रायपुर। सीए रवि ग्वालानी को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित महिला एवं युवा उत्कृष्टता समिति में वर्ष 2026 27 के लिए सह-नामित (को आपटेड)सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति इंस्टीट्यूट के राष्ट्रीयअध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी द्वारा की गई है। उक्त समिति सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए पुरुषोत्तम खंडेलवाल की अध्यक्षता में तथा सेंट्रल काउंसिल सदस्य एवं उपाध्यक्ष सीए श्रीप्रिया कुमार के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। यह समिति महिला एवं युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के विकास, नेतृत्व क्षमता के संवर्धन एवं पेशेवर उत्कृष्टता को बढ़ावा देने हेतु कार्यरत है।

सीए रवि ग्वालानी पूर्व में इंस्टीट्यूट की रायपुर शाखा के अध्यक्ष रह चुके हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने अनेक शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं कौशल विकास कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। *इसके अतिरिक्त, वे संस्थान की उद्यमिता एवं लोक सेवा में सदस्यों की समिति में भी सह-नामित सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इस अवसर पर सीए रवि ग्वालानी ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इस वर्ष एक भव्य अंतरराष्ट्रीय युवा एवं महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाए, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा एवं महिला सदस्यों को नई दिशा एवं बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

उनकी इस उपलब्धि पर उनके मित्रों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है तथा सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *