रायपुर। भाजपा ने हालही में अपनी कार्यसमिति की घोषणा की है। इसमें लगातार सक्रिय रहने वाले युवाओं को आगे लाया गया है। इसके पहले प्रदेश में पार्टी का दमदारी से पक्ष रखने वाले नेताओं को प्रवक्ता बनाया गया। और अब जिस तेजी सोशल मीडिया पर विपक्ष पर हमला करने का दौर चल रहा है ऐसे में भाजपा ने यहां भी तेजतर्रार नेताओं को कमान सौंपी है। उनमें से एक नाम भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति सदस्य आलोक श्रीवास्तव भी हैं । भारतीय जनता पार्टी में उन्हें सह सोशल मीडिया प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ बनाया गया है। लंबे समय से राजनीति से ताल्लुख रखने वाले श्रीवास्तव सबसे पुराने इलाके पुरानी बस्ती के चर्चित चेहरों में है। वो लगातार अपने स्तर पर भाजपा का पक्ष रखते रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति पर प्रदेशभर के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाओं और बधाई दी है।