मामाजी धर्मशाला भागीरथ पूरा चौराहे पर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोपचार के पश्चात प्रयागराज एक्सप्रेस से रवाना.. 
इंदौर । शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मुकेश रामचंद्र यादव ने बताया कि कांग्रेस सेवादल द्वारा एक भावनात्मक और मानवीय पहल की जा रही है। भागीरथपुरा के दूषित जल पीने से हुई 36 मौतें हो चुकी है इनकी आत्मा की शांति के लिए । प्रयागराज पहुंचने पर सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार विद्वान पंडितों द्वारा अस्थि विसर्जन, पिंडदान, तर्पण और दान की विधियां संपन्न कराई जाएंगी। साथ ही 51 ब्राह्मणों को भोजन कराकर पुण्य कार्य किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन के मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे , जिला अध्यक्ष विपिन वानखेडे ,कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव सम्मिलित हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से ठाकुर जितेंद्र सिंह पंडित , कृपा शंकर शुक्ला ,राजेश चौकसे , राघु परमार , आशीष यादव, रानू मलेरिया, गिरधर नागर , अर्चना जायसवाल , देवेंद्र सिंह यादव, राजा चौकसे अनुरोध जैन , अरविंद बागड़ी , राजू भदोरिया , मुकेश ठाकुर सोनीला मिमरोट , रीता डांगरे , रमेश विजवा , ओपी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भागीरथपुरा के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
मुकेश यादव ने कहा कि यह पहल केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए संवेदना का सहारा है, जो अपने प्रियजनों को श्रद्धापूर्वक विदाई देना चाहते थे।
इंदौर से उठी यह श्रद्धा-यात्रा आस्था, सेवा और मानवीय करुणा का सुंदर उदाहरण बनेगी।